सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consecration of world largest mercury Shivling In Haridwar took ten years to craft

दुनिया के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा: 5200 किलो है वजन, तैयार करने में लगे दस साल

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 17 Jun 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Haridwar News: यह दुनिया का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग है। कई वर्षों की मेहनत के बाद पुणे के मूल निवासी हीलिंग गुरु रघुनाथगुरुजी (रघुनाथ येमूल गुरुजी) ने इसे निर्मित किया है। 

Consecration of world largest mercury Shivling In Haridwar took ten years to craft
पारद शिवलिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा आज हरिद्वार के साईं शिव गंगा धाम में हुई। भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान 5210 किलोग्राम वजनी पारदेश्वर महादेव शिवलिंग की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ।



इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, दीदी मां साध्वी ऋतंभरा, राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीओ पंचायती निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज ने बताया कि शिवलिंग को रघुनाथ देव महाराज ने भेंट किया है यह कार्य सिर्फ हरिद्वार के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। शिवलिंग की पूजा दर्शन करने से निसंदेह लोगों का उपकार होगा। लोगों की सभी इच्छाएं पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि संसार में धन तो बहुत लोगों के पास होता है परंतु कुछ लोग उस धन को धर्म के लिए खर्च करते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला संवाद 2026:  देवभूमि के विकास पर होगा मंथन, जेपी नड्डा, मोहम्मद कैफ समेत कई वक्ता होंगे शामिल

5210 किलोग्राम है वजन

यह पारद ध्यान लिंगम अपने अद्वितीय आकार और 5210 किलोग्राम वजन के कारण इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह शिवलिंग हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पर बहादराबाद टोल प्लाजा के पास बने शिरडी साईं बाबा मंदिर में स्थापित किया गया है। इसे विश्व शांति की भावना से स्थापित किया गया है और इसके निर्माण में 10 साल का समय लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed