सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New list sought of teachers working away from their original place of posting Uttarakhand News

Uttarakhand: मूल तैनाती छोड़कर कार्यरत शिक्षकों की नई सूची तलब, सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 17 Jun 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

मूल तैनाती छोड़कर कार्यरत शिक्षकों की नई सूची तलब की गई है। शिक्षा महानिदेशालय ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

New list sought of teachers working away from their original place of posting Uttarakhand News
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षा महानिदेशालय ने मूल तैनाती छोड़कर अन्य कार्यालयों और स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की सूची तलब की है। अपर निदेशक महानिदेशालय कुंवर सिंह रावत ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। महानिदेशालय ने यह कदम पिछली सूची में पाई गई विसंगतियों के बाद उठाया है।



पहले महानिदेशालय ने संबद्ध शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मांगी थी लेकिन जिलों की ओर से भेजी गई सूची में कई खामियां सामने आईं। एक ही शिक्षक को दो से तीन जगहों पर संबद्ध दर्शाया गया था। इस त्रुटि को सुधारने के लिए महानिदेशालय ने अब नए सिरे से सूची मांगी है। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सूची में केवल वही शिक्षक शामिल हों जो जहां से कार्ययोजित हुआ हो। सूचना संबंधित कॉलम में ही सही ढंग से दर्शाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हाईटेक होगा दून एयरपोर्ट: सुरक्षित उड़ान के लिए बनेगी नई आधुनिक एटीसी बिल्डिंग, आसान होगी विमानों की आवाजाही
विज्ञापन


नए निर्देशों का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की सही संख्या और तैनाती का पता लगाना है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि एक कार्मिक की गिनती एक से अधिक बार न हो। इसके अलावा उन शिक्षकों की भी जानकारी मांगी गई है जो निर्धारित समय के बाद भी कार्ययोजित स्थल पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed