सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Security forces killed three Pakistani terrorists in Jammu

सटीक प्रहार: जहां छिपे थे आतंकी वहीं दागा रॉकेट, भागने का मौका तक न मिला; तीन पाकिस्तानी आतंकी हुए ढेर

अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
सार

छात्रू में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का प्रहारक और विध्वंसक एक्शन देखने को मिला। नायदगाम-वानीपुरा में दुर्गम जंगलों में एक ढोक में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों पर सुरक्षाबलों ने रॉकेट से ऐसा अचूक हमला बोला कि पाकिस्तानी आतंकियों को भागने तक मौका नहीं मिला।

Security forces killed three Pakistani terrorists in Jammu
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छात्रू में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का प्रहारक और विध्वंसक एक्शन देखने को मिला। नायदगाम-वानीपुरा में दुर्गम जंगलों में एक ढोक में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों पर सुरक्षाबलों ने रॉकेट से ऐसा अचूक हमला बोला कि पाकिस्तानी आतंकियों को भागने तक मौका नहीं मिला। आतंकियों पर ऐसा सॉलिड शॉट दागा है कि एक आतंकी की खोपड़ी उड़ गई। इस अचूक हमले में तीन आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए।

Trending Videos


ढोक में छिपे आतंकियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने सबसे पहले अपने खोजी कुत्ते को भेजा। आतंकियों की ओर से उसे गोली लगने के बाद सुरक्षाबलों ने अपने अभियान को फुल गियर में डाल दिया। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन इसका खौफनाक अंत जवानों ने सीधे रॉकेट दाग कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई मुठभेड़ से सैफुल्लाह भागने में कामयाब हुआ था लेकिन इस बार सुरक्षाबलों ने उसके भागने के रास्तों को अभेद्य किले में बदल दिया था। यही कारण था कि तीन आतंकियों को इस बार भागने तो दूर संभलने का मौका भी नहीं दिया। रॉकेट का धमाका इतना जोरदार था कि पूरा जंगल दहल उठा। रॉकेट हमले से ढोक पल भर में राख में बदल गई। इस अचूक और विध्वंसक कार्रवाई में तीन आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए।

तस्वीर दे रही अचूक निशाने की गवाही
मुठभेड़ स्थल से जो तस्वीर सामने आई है वो जवानों के अचूक निशाने का प्रमाण है। जवानों ने रॉकेट से ऐसा सॉलिड शॉट लगाया कि मलबे में पड़े एक आतंकी की पूरी खोपड़ी ही उड़ गई। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि आतंकी का शरीर बुरी तरह झुलस चुका है और उसके मुंह के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed