सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   LPG Gas Flame Color Yellow Vs Blue Flame Meaning And Difference in hindi Disprj

Flame Color Yellow vs Blue: गैस की आंच पीली है या नीली? जानिए मतलब और दोनों में अंतर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 Feb 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG Flame Color Meaning : गैस स्टोव की लौ का रंग नीला या पीला क्यों होता है और दोनों में क्या फर्क है। गैस स्टोव की आंच अगर पीली दिखे तो क्या करना चाहिए और अगर नीली नजर आए तो क्या समझा जाए?

LPG Gas Flame Color Yellow Vs Blue Flame Meaning And Difference in hindi Disprj
गैस की पीली और नीले रंग की आंच का मतलब क्या है - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos

Blue vs Yellow Flame Difference: रसोई में खाना बनाते समय क्या आपने कभी गैस चूल्हे की लौ का रंग देखा है? अगर कभी ध्यान नहीं दिया तो अब जरूर दीजिएगा। एलपीजी गैस की आंच कभी नीली होती है तो कभी पीली भी दिखाई दे सकती है।  गैस की आंच के रंग में अंतर सुरक्षा से संबंधित है।  

इस लेख में जानिए कि गैस स्टोव की लौ का रंग नीला या पीला क्यों होता है और दोनों में क्या फर्क है। गैस स्टोव की आंच अगर पीली दिखे तो क्या करना चाहिए और अगर नीली नजर आए तो क्या समझा जाए? गैस स्टोव और उसकी आंच से जुड़ी जानकारी प्राप्त करके ही आप रसोई की सुरक्षा कर पाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लू फ्लेम का मतलब क्या है?

नीली आंच का मतलब है कि गैस पूरी तरह से और सही तरीके से जल रही है। जब LPG या PNG गैस पर्याप्त ऑक्सीजन के साथ जलती है, तो लौ नीली दिखाई देती है।


नीली लौ के फायदे

  • गैस पूरी तरह जलती है

  • कम धुआं बनता है

  • कम कार्बन मोनोऑक्साइड

  • बर्तन जल्दी गर्म होते हैं

  • गैस की बचत होती है

    अगर आपके घर में एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन है और लौ नीली है तो समझिए सब ठीक है।


पीली फ्लेम का मतलब क्या है?

पीली लौ यह संकेत देती है कि गैस पूरी तरह नहीं जल रही। जब गैस में ऑक्सीजन की कमी होती है या बर्नर गंदा होता है, तो लौ पीली हो जाती है।


पीली लौ के नुकसान

  • ज्यादा धुआं निकलता है

  • बर्तनों पर कालिख जमती है

  • गैस की बर्बादी

  • कार्बन मोनोऑक्साइड बनने का खतरा

  • खाना पकने में ज्यादा समय

अगर लंबे समय तक पीली लौ दिखे, तो इसे नजरअंदाज न करें।


गैस की लौ पीली क्यों होती है?


पीली लौ के कुछ आम कारण हैं जैसे,

  • बर्नर में गंदगी या जाम होना
  • गैस और हवा का संतुलन बिगड़ना
  • गैस प्रेशर की समस्या
  • बर्नर कैप का सही से फिट न होना


पीली लौ को ठीक कैसे करें?

  • बर्नर को निकालकर साफ करें
  • सुई या ब्रश से छेद साफ करें
  • बर्नर कैप सही तरीके से लगाएं
  • जरूरत पड़े तो सर्विस टेक्नीशियन को बुलाएं।


लौ का रंग बदलने का साइंस

जब गैस पूरी तरह जलती है, तो लौ में उच्च तापमान बनता है और नीला रंग दिखता है। लेकिन जब गैस अधजली रहती है, तो कार्बन कण जलते समय चमकते हैं और पीला रंग दिखाई देता है। इसलिए नीली लौ सुरक्षित और सही मानी जाती है।

गैस की पीली और नीली आंच में अंतर
 

आधार नीली लौ पीली लौ
गैस जलना  पूरी तरह अधूरी
धुआं नहीं  ज्यादा
कालिख नहीं जमती है
सुरक्षा सुरक्षित खतरे का संकेत
गैस खर्च कम ज्यादा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed