सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Wanted Criminal with a 10,000-Rupee Bounty on the Run; Police Chase for Several Kilometers to Apprehend Him

Bhopal: पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी बदमाश, कई किलोमीटर पीछा कर किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

भोपाल में निशातपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरवरी से फरार 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश हबीब हसमत अली को देर रात पेट्रोलिंग के दौरान पीछा कर गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Wanted Criminal with a 10,000-Rupee Bounty on the Run; Police Chase for Several Kilometers to Apprehend Him
आरोपी हबीब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश के कई राज्यों में चोरी, लूट, डकैती और अन्य वारदातों को अंजाम देने वाली भोपाल के ईरानी डेरे की कुख्यात ईरानी गैंग के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फरवरी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। भोपाल पुलिस की निशातपुरा थाना पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के मुताबिक, देर रात क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि आरोपी इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम ने उसका पीछा शुरू किया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। भागते समय उसने रास्ते में एक व्यक्ति से लिफ्ट ली और कुछ दूरी तक फरार होने की कोशिश की। इसके बाद वह वाहन छोड़कर गलियों से होते हुए ईरानी डेरे की ओर भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस ने तुरंत दो अन्य टीमों को मौके पर बुलाया और इलाके की घेराबंदी कर दी। तीन तरफ से घेराबंदी होने के कारण आरोपी ईरानी डेरे में घुसने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस का कहना है कि यदि वह डेरे के अंदर पहुंच जाता तो उसे पकड़ना मुश्किल हो सकता था।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें: पन्ना में हुआ बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसा, पांच मजदूरों की हुई मौत

निशातपुरा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हबीब हसमत अली के रूप में हुई है। वह कुख्यात बदमाश राजू ईरानी का भाई बताया जा रहा है। हबीब फरवरी से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार था। इस मामले में उसकी पत्नी नाजमा अली मुख्य आरोपी है, जबकि हबीब पर सहयोगी की भूमिका निभाने का आरोप है।

गिरफ्तारी के दौरान ईरानी डेरे के पास कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने की भी चर्चा रही। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने पथराव की घटना से इनकार करते हुए कहा कि गिरफ्तारी शांतिपूर्वक हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed