सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal hoardings and unipoles litter the city

Bijnor News: अवैध होर्डिंग्स, यूनीपोल से पटा शहर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings and unipoles litter the city
नगीना में रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स संवाद
विज्ञापन
नगीना। पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते पूरा नगीना क्षेत्र अवैध होर्डिंग्स व यूनीपोल से पटा पड़ा है। इन अवैध होर्डिंग्स से हादसों का खतरा बना हुआ है। प्रशासन यदि इन पर शिकंजा कसे तो उसकी आमदनी में भी इजाफा हो सकेगा।
Trending Videos

नगर पालिका प्रशासन अवैध होर्डिंग्स व यूनीपोल के खिलाफ अभियान चलाते रहने का दावा तो करता है, लेकिन जमीनी हकीकत पर कुछ खास दिखाई नहीं दे रहा है। नगर का कोई भी चौराहा, बाजार ऐसा ऐसा नहीं है जहां अवैध होर्डिंग्स की भरमार न हो। सबसे खराब स्थिति रेलवे स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन के आसपास, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, रामलीला चौराहे व कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर है, जहां अवैध होर्डिंग्स के चलते लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अवैध होर्डिंग्स की भरमार है लेकिन प्रशासन का इस तरह कोई ध्यान नहीं है। निजी संस्थाओं व प्रतिष्ठानों के स्वामियों ने भी होर्डिंग्स से अपना प्रचार-प्रसार जारी कर रखा है, जिससे उन्हें लाखों रुपये प्रचार प्रसार के बच रहे हैं।
जानकार लोगों की माने तो नगर क्षेत्र में कहीं भी होर्डिंग्स लगाने पर नियमानुसार पालिका में शुल्क जमा करना होता है, लेकिन यहां अधिकतर अवैध होर्डिंग्स ही लगे हुए हैं। लोगों ने बिजली के खंभों पर भी होर्डिंग्स टांग रखे हैं, जिससे रोजाना हादसे होते रहते हैं।
पालिका प्रशासन द्वारा खानापूर्ति करते हुए यदा-कदा अभियान चलाकर कुछ होर्डिंग्स उतारे जाते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर आज तक किसी पर भी कोई जुर्माना नहीं लगाया गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी आशुतोष राम प्यारे का कहना है कि अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स हटवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed