सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanwariyas Attacked in Mathura: Assault and Stone Pelting Reported, Kanwar Damaged

मथुरा में कांवड़ियों पर हमला: गाली-गलौज, मारपीट और पथराव से कांवड़ खंडित, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के ढ़गोई में कांवड़ लेकर लौट रहे युवकों पर गाली-गलौज और मारपीट कर कावड़ खंडित करने का आरोप है। घटना के बाद गांव में तनाव है। 

Kanwariyas Attacked in Mathura: Assault and Stone Pelting Reported, Kanwar Damaged
पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के कस्बा राया में कांवड़ लेकर लौट रहे युवकों के साथ मारपीट कर दी गई। इस दौरान पथराव  से भगदड़ मच गई। आरोप है कि कांवड़ को खंडित कर दिया गया। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सोनू  और उनके परिजन ऋषि  कांवड़ लेकर अपने गांव ढ़गोई स्थित मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। जब वह गांव ढ़गोई में मंदिर के पास पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि देखते ही देखते मामला बढ़ गया और युवकों के साथ मारपीट की गई।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान उन पर पथराव भी किया गया। पत्थर लगने से कांवड़ खंडित हो गई, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना के बाद गांव ढ़गोई में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर पीड़ित ने थाना राया में लिखित शिकायत पत्र दिया है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed