{"_id":"6a15682e0f1f411e2801c467","slug":"up-census-survey-residents-hesitant-to-reveal-assets-during-survey-enumeration-details-in-hindi-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन मंजिला मकान और घर में टीवी तक नहीं, जनगणना में संपत्तियों का ब्योरा देने में आनाकानी कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन मंजिला मकान और घर में टीवी तक नहीं, जनगणना में संपत्तियों का ब्योरा देने में आनाकानी कर रहे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 26 May 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
जनगणना में लगे प्रगणकों को संपत्तियों का ब्योरा देने में लोग आनाकानी कर रहे हैं। प्रगणक लोगों से 33 बिंदुओं पर सवाल पूछते हैं, उनके जवाब के आधार पर ब्योरा करते हैं। प्रगणकों के मुताबिक लोग आसानी से घरों का दरवाजा नहीं खोलते हैं।
मुरादाबाद में जनगणना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुरादाबाद के नवाबपुरा क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान में तीन भाइयों का परिवार रहता है। छह दुकानें भी हैं। लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा इस घर में साइकिल तक नहीं है और तो और कई घरों में टीवी तक नहीं। घरों की गणना में इस तरह की बात सामने आ रही है। जनगणना में लगे प्रगणकों को संपत्तियों का ब्योरा देने में लोग आनाकानी कर रहे हैं।
Trending Videos
22 मई से घरों की गणना शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 22 जून तक चलेगी। इसके लिए जिले में करीब सात हजार प्रगणक लगाए गए हैं। एक प्रगणक को 120 से 180 घरों की गणना कर उनका ब्योरा दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें प्रगणक लोगों से 33 बिंदुओं पर सवाल पूछते हैं, उनके जवाब के आधार पर ब्योरा करते हैं। प्रगणकों के मुताबिक लोग आसानी से घरों का दरवाजा नहीं खोलते हैं।
मकान, वाहन, सुविधा, डिजिटल और सामान से जुड़े सवालों की जानकारी देने में लोग आनाकानी करते हैं। इसमें घर में कितने कमरें है, कार है कि नहीं, किरायेदार कितने हैं, एलपीजी कनेक्शन है कि नहीं, लैपटॉप-कंप्यूटर आदि सवाल शामिल हैं, जिनका जवाब देने से लोग बचते हैं।
अभी तक की गणना के मुताबिक शहर के कुछ मोहल्ले ऐसे भी हैं, जहां करीब 90 फीसदी घरों में टीवी नहीं है। इंटरनेट सेवा नहीं है। दो से तीन मंजिले मकानों में कार-बाइक तो छोड़िए यहां साइकिल तक नहीं है।
लोग करते ये सवाल
- क्यों पूछ रहे हैं
- हम क्यों बताए
- हम कुछ नहीं बताएंगे
- किचन दो है तो कुछ दोगे क्या
मकान से जुड़े सवाल
- भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, फर्श किस चीज का बना है, दीवार किस चीज की बनी है, छत किस चीज की बनी है, मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि), मकान की हालत कैसी है
परिवार से जुड़े सवाल
- घर का नंबर (परिवार के लिए), कुल कितने लोग रहते हैं, परिवार के मुखिया का नाम, मुखिया महिला या पुरुष, मुखिया किस वर्ग से हैं, मकान अपना है या किराये का, कितने शादीशुदा जोड़े हैं, परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
सुविधा से जुड़े सवाल
- पीने का पानी कहां से आता है, पानी की सुविधा घर में है या बाहर, बिजली/रोशनी का मुख्य साधन, शाैचालय है या नहीं, शाैचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी कैसे होती है, नहाने की जगह है या नहीं, रसोई है या नहीं, एलपीजी/पीएनजी है या नहीं, खाना पकाने का मुख्य ईंधन
डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल
- रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं, टीवी है या नहीं, इंटरनेट सुविधा है या नहीं, लैपटाॅप/कंप्यूटर है या नहीं, मोबाइल/फोन है या नहीं
वाहन औैर अन्य जानकारी
- साइकिल/स्कूल/बाइक है या नहीं, कार/जीप/वैन है या नहीं, परिवार काैन सा अनाज ज्यादा खाता है, मोबाइल नंबर