Viral Video: दिल्ली मेट्रो फिर बनी दंगल का मैदान, सीट को लेकर हुआ संग्राम, वीडियो हुआ वायरल
Delhi Metro Fight: दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो में तीन यात्रियों के बीच सीट को लेकर बहस छिड़ गई जो बाद में हाथापाई पर पहुंच गई। जिसमें दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे थे।
विस्तार
Delhi Metro Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें मारपीट से लेकर लोगों के डांस तक वीडियो शामिल होते हैं। अब एक नए वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। इसमें सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई जो बाद में हाथापाई पर पहुंच गई।
Viral Video: पलक झपकते ही तेज हवा ने पलटा सड़क में दौड़ता ट्रक, वीडियो देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन
सीट का संग्राम!
दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, मार चारों तरफ से पड़ेंगी
दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं। pic.twitter.com/uTFdgJoWFl— एक नजर (@1K_Nazar) February 22, 2026
मेट्रो के डिब्बे में सीट को लेकर झगड़े के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1K_Nazar अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है। सीट का संग्राम! दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, मार चारों तरफ से पड़ेंगी, दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं।
Viral Video: ऑटो-रिक्शा में टांगे अपनी पत्नी के झुमके, चालक का दिल छू लेने वाला वीडियो हो गया वायरल
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में इस तरह का झगड़ा सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में मारपीट और विवाद के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कभी सीट को लेकर झगड़ा होता है, तो कभी किसी बात पर बहस इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई तक पहुंच जाती है। दिल्ली मेट्रो ने ऐसे कई मामले देखे हैं, जहां लड़कियां, लड़के, अंकल-आंटी या फिर युवाओं के समूह आपस में भिड़ जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने दिल्ली मेट्रो को गलत गतिविधियों का अड्डा भी बना लिया है। कई बार अशोभनीय व्यवहार और अनुचित हरकतों के वीडियो भी सामने आ चुके हैं।
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर झगड़े का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे मेट्रो सुरक्षा की कमी बता रहे हैं, तो कुछ ने यात्रियों की असुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा, दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। मेट्रो प्रशासन ने फिलहाल इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि इन मामलों में कार्रवाई की मांग उठती रहती है, लेकिन लोगों का मानना है कि सख्ती अभी भी कम नजर आती है।