{"_id":"6928a8e0b62e4d94850b01e0","slug":"agniveer-who-had-gone-out-to-get-his-bike-serviced-died-in-a-road-accident-kangra-news-c-95-1-kng1004-208164-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बाइक की सर्विस करवाने निकले अग्निवीर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बाइक की सर्विस करवाने निकले अग्निवीर की सड़क हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा/काेटला। बाइक की सर्विस करवाने के लिए घर से निकले अग्निवीर जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत पुराना मटौर के समीप वीरवार दोपहर 12:30 बजे निजी बस के साथ हुई टक्कर में बाइक उछलकर लगभग 20 फीट पीछे जा गिरी और दो टुकड़े हो गए।
चालक खुद भी बाइक से कुछ दूरी पर जा गिरा। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सन्नी पुत्र चैन सिंह निवासी चननी (भाली) तहसील शाहपुर के रूप में हुई है। युवक दो वर्ष पहले ही अग्निवीर भर्ती हुआ था और दिल्ली में तैनात था। सन्नी 22 नवंबर को छुट्टी पर घर आया था।
इस टक्कर के बाद निजी बस भी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बस में बैठी 8 यात्रियों को भी चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भेजा गया। बाइक चालक गगल से मटौर की तरफ जा रहा था और बस मटौर से गगल की ओर से जा रही थी। पुराना मटौर में इस दुर्घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
कुछ स्थानीय लोगों ने घायल बाइक चालक को किनारे किया और उसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से टीएमसी ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवक सुबह 11 बजे अपने घर से बाइक की सर्विस करवाने की बात कहकर कांगड़ा के लिए निकला था और दोपहर करीब 12:30 बजे पुराना मटौर में दुर्घटना हो गई। जवान के पिता चैन सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हैं और एक भाई सेना में है और दूसरा निजी क्षेत्र में नौकरी करता है।
उधर, एसएचओ कांगड़ा संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है और दुर्घटना कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, पेड़ से टकराई बस में 8 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें टांडा उपचार के लिए ले जाया गया।
Trending Videos