सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bus service on Baijnath-Delhi route is irregular

Kangra News: बैजनाथ-दिल्ली रूट की बस सेवा अनियमित

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bus service on Baijnath-Delhi route is irregular
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। बैजनाथ से दिल्ली (वाया पंचरुखी-खैरा-शिवनगर) चलने वाली एचआरटीसी की बस सेवा एक माह से अनियमित चल रही है। इस कारण क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम 5 बजे बैजनाथ और वापसी में दिल्ली से शाम 5:30 बजे चलने वाली यह बस सेवा दर्जनों पंचायतों के लिए लाइफलाइन है, लेकिन वर्तमान में यह केवल सुजानपुर तक ही सीमित कर दी गई है।
Trending Videos

आगे के लिए यात्रियों को अन्य बसों से लिंक कर भेजा जा रहा है। वहीं दिल्ली या चंडीगढ़ से वापसी करने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा पूरी तरह ठप है। खैरा कोठी के सीएस चौहान, गूग्गा लाहट के अशोक कटोच, अप्पर खैरा के मोनू धीमान, वाहे दा पट्ट के राजिंदर कटोच, सविता धीमान, मान चंद कटोच, कुलदीप, रमेश चंद, श्रेय, नैंसी, अंकिता, लाहट के अशोक, सुरेश कुमार तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सूद ने कहा कि बस को बिना किसी कारण बाधित करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली या चंडीगढ़ से वापसी के समय बस अड्डों पर पहुंचने के बाद पता चलता है कि बस रद्द है। हाल ही में चंडीगढ़ में रात 10:30 बजे कई महिला यात्रियों को बस न मिलने के कारण भारी असुविधा झेलनी पड़ी। यात्रियों को मजबूरन वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ गई है।
इस संबंध में आरएम सुशांत धीमान ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बस के नियमित संचालन में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री से मांग की है कि इस रूट को जल्द नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed