सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chhattisgarh youth are showcasing their art at Kangra Art Museum

Kangra News: कांगड़ा कला संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के युवा दिखा रहे अपनी कला

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 28 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh youth are showcasing their art at Kangra Art Museum
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा कला संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पांच युवा अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाकर चित्रकला की कला दिखा रहे हैं। कला संग्रहालय में आने वाले पर्यटक युवाओं की प्रदर्शनी से काफी मोहित हो रहे हैं। कला संग्रहालय की ओर से पांच दिवसीय चित्रकला का शुभारंभ 26 नवंबर को किया गया। इसका समापन 30 नवंबर को होगा। इस प्रदर्शनी में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के पांच युवा भाग ले रहे हैं।
Trending Videos

इसमें सुजल गुप्ता, आशीष कुमार यादव, आदित्य वर्मा, अनुराग शर्मा व करण कुमार भाग ले रहे हैं। इस दौरान सुजल गुप्ता और अनुराग शर्मा ने वीरवार को सड़क के किनारे बैठकर धौलाधार की पहाड़ियों की लाइव पेंटिंग भी बनाई। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में वह विश्वविद्यालय से चित्रकला में स्नातक के बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। वह अधिकतर लाइव पेंटिंग बनाते हैं। कला संग्रहालय से धौलाधार की पहाड़ियों की नजारा मन को मोह गया। इसके बाद उन्होंने पहाड़ियों की लाइव पेंटिंग बनाने का निर्णय लिया। उधर, कांगड़ा कला संग्रहालय की प्रभारी रितु मलकोटिया ने बताया कि परिसर में पांच दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं की ओर से परिसर में 35 से अधिक पेंटिंग लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed